रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में शराब के नशे में दो लोगों के बीच हाथापाई एवं शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के लहचूरा निवासी योगेंद्र व हरदोई जिला निवासी अवनीश कुमार खनुआं स्थित शराब के ठेके पर थे। जहां शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बीच ही उनके बीच गाली, गलौज व हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर, कुसमरा निवासी रिषभ कुमार शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिषभ के खिलाफ कार्रवाई की है।





