रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में संचालित हो रहे ई रिक्शा का पुलिस द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। पहले दिन पुलिस ने 120 ई रिक्शा का सत्यापन करने के लिए रोका तथा उनके चालकों से आवश्यक कागज मांगे।
कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना नंबर वाले ई-रिक्शा में सफर न करें। यात्रा से पहले ई-रिक्शा का यूनिक कोड या वाहन नंबर नोट करें। इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी दें। इस सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इससे ई-रिक्शा चालकों पर जनता का विश्वास बढ़ेगा और शहर की कानून व्यवस्था मजबूत होगी।पुलिस द्वारा कराये जा सत्यापन प्रक्रिया के तहत ई रिक्शा पहले दिन 120 ई रिक्शा चालक से ई रिक्शा के कागज के साथ चालक व मालिक का आधार कार्ड, ई रिक्शा की रसीद आदि की फोटो कापी जमा कराना आवश्यक है। पुलिस की सत्यपान प्रक्रिया के चलते कोतवाली में ई रिक्शा व चालकों की भीड़ लग गयी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर पुलिस ने चालकों को ई रिक्शा को चौराहे पर आम रास्ते में न खड़ा करने के निर्देश दिए जिससे नगर में सड़कों पर जाम स्थिति न बने।




