गश्त के दौरान पलटी पुलिस की पीआरवी वैन,, दो पुलिसकर्मी घायल

Police's PRV van overturns during patrolling, two policemen injured

(रिपोर्ट – संजय सिंह )

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बक्सी का तालाब तालाब थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस विभाग की पीआरबी गाड़ी गश्त के दौरान सीतापुर रोड हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस कर्मियों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
क्षेत्र में गश्त कर रही 112 की पीआरवी गाड़ी यूपी-32 डीजी 1619 हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक थाना बीकेटी अंतर्गत गायत्री ढाबा के सामने गश्त कर रही पीआरवी यूपी 32 डीजी 1619 गाड़ी के सामने अचानक गाय आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें दो पुलिस कर्मी राकेश सिंह व सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी शौ शैय्या चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उपचार कर दोनो की हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हेें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

Leave a Comment