ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / Jalaun news today । जालौन जनपद में रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बे में डाक विभाग में कार्यरत एक डाक सेवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊमरी डाकघर में तैनात डाक सेवक मोहित (27) पुत्र मंगल सिंह, निवासी मेहूवाला जिला फतेहाबाद (हरियाणा), ऊमरी नगर के वार्ड संख्या 9 स्थित कंजौसा मोहल्ले में अनिल कुमार गुप्ता के मकान में किराए पर रहता था। उसके साथ डाक विभाग का ही एक अन्य कर्मचारी स्वप्निल चैधरी भी रूम पार्टनर के रूप में रह रहा था। बताया गया कि मंगलवार को मोहित रोज की तरह सुबह ड्यूटी पर गया था और करीब 11.30 बजे डाक वितरण के लिए निकला। वहीं, उसका साथी स्वप्निल चैधरी नजदीकी ग्राम नावर स्थित डाकघर में ड्यूटी कर रहा था। दोपहर लगभग 2 बजे जब स्वप्निल अपने कमरे पर लौटा तो उसने मोहित को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। घटना की सूचना तत्काल रामपुरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह पुलिस बल एवं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक मोहित दो दिन पहले ही अपने घर हरियाणा से छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर लौटा था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
थाना प्रभारी ने कही यह बात
थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में रूम पार्टनर स्वप्निल चैधरी की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






