रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के इस मुहल्ले में पाइपलाइन डालने के लिए जल निगम द्वारा गली को खोद दिया गया था और दो महीने से मोहल्ला हरीपुरा में सड़क उखड़ी पड़ी है जहां जलभराव हो रहा है बीच सड़क पर गढ्ढे और गली में पानी भरे होने से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से गुहार लगायी है कि यहाँ की समस्या का समाधान करवा दिया जाए।

हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन नगर की लगभग हर गली में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने का काम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन डालने का काम लगभग दो वर्ष से चल रहा है, लेकिन अभी भी काम अधूरा पड़ा है। नगर के वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला हरीपुरा में पप्पू वर्मा के मकान से राजकुमार के पास स्थित कुंआ के पास तक गली की सड़क उखड़ी पड़ी है। दो महीने से सड़क उखड़ी होने व गली में पानी भरे रहने के कारण मोहल्ले के लोग परेशान हो रहे हैं।

इसके साथ ही वार्ड तीन में मोहल्ला जोशियाना में अनिल के मकान से राजेश याज्ञिक के मकान तक गली उखड़ी पड़ी है। गली में गंदगी रहने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। लगभग दो माह से यही स्थिति बनी हुई है। इसके बाद भी जल निगम या नगर पालिका परिषद द्वारा द्वारा यहां की समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

परेशान लोगों में रवि साहू, रिक्की वर्मा, संजय वर्मा, मोहित सोनी, पप्पू वर्मा, आनंद साहू बताते हैं कि गाली की सीसी सड़क उखड़ी होने के कारण दिक्कत हो रही है। वाहन निकालने में दिक्कत के साथ साफ-सफाई भी ढंग से नहीं हो पा रही। मोहल्ले के लोगों ने सड़क को बनवाए जाने की मांग जल निगम से की है।






