जालौन नगर में निकाली गई प्रभात फेरी,,मोहल्लों में वही राम रस की धार

Prabhat Pheri was taken out in Jalaun Nagar, same flow of Ram juice in the localities

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । श्रीराम जन्मभूमि में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। मकर संक्राति के मौके पर नगर मोहल्लों में प्रभातफेरी निकाली गयी तथा विजय मंत्र का उच्चारण किया गया जिससे मोहल्लों में राम रस की धार बही।
मकर संक्रांति के मौके पर सोमवार को नगर में अयोध्या में चल रहे भगवान श्री राम के मंदिर विराजमान होने पर धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। मोहल्ला पुरानी नझाई, पुरानी हाट, ओझा मुरलीमनोहर, चिमनदुबे गणेशजी, कटरा, पहलवानबाड़ा व सहावनाका में भक्तों ने प्रभातफेरी निकाली गई।जिसमें रामभक्त विजय मन्त्र श्री राम जय राम जय जय राम का उदघोष करते हुए चल रहे थे। बीच मे रामभक्त जय जय श्री राम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। रामभक्तों ने सभी माताओ बहनों व भाइयो से आग्रह किया कि 21 जनवरीं को 11बजे द्वारकाधीश मन्दिर प्रांगण से निकलने वाली भगवान राम की शोभा यात्रा में सम्मलित होने की अपील की ।इस मौके पर जिला सह संघ चालक शिवराम महाजन, संयोजक शशिकांत दिवेदी, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल संयोजक मानवेन्द्र सिंह, बजरंग बस्ती संयोजक त्रिलोकी नाथ गुप्ता, नगर कार्यवाह रामेन्द्र गुप्ता, सह संयोजक अखिलेश गुप्ता, सेवा समिति अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, नगर प्रचारक कार्तिक, सहकार्यवाह राहुल, सह संयोजक बजरंग बस्ती शशिकांत वर्मा, सीताराम हूंका, महेंद्र कौशल, योगेन्द्र राठौर, पुनीत अग्रवाल, गोपालजी गुप्ता, राहुल यादव, वासु विश्नोई, अखिलेश सोनी, पिंटू ठाकुर, सोहनलाल गुप्ता, रामकृपाल पांचाल, रमाकांत पुरवार, अंश शिवहरे लवकुश सोनी आदि भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Comment