लखनऊ। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। प्रसपा अध्यक्ष श्री यादव ने आज पत्र जारी कर लम्बा शुभकामना पत्र लिखा है इस पत्र में लिखा एक शब्द ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय पैदा कर दिया है। दरअसल प्रसपा मुखिया ने पत्र में लिखा कि “समाज में जब भी कोई कंस अपने पूज्य पिता को छल-बल से अपमानित कर पद से हटाकर अनाधिकृत अधिपत्य स्थापित करता है, तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल ग्वालो के सखा योगेश्वर श्रीकृष्ण अवश्य अवतार लेते है और अपने योगमाया से अत्याचारियों को दंड देकर धर्म की स्थापना करते है”। कंस शब्द लिखना एक चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर प्रसपा मुखिया ने इस शब्द का प्रयोग क्यों और किसके लिए किया ? उन्होंने अपने राजनैतिक दल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को ईश्वर द्वारा रचित किसी विराट नियति और विधान का परिणाम बताया। आप भी पढ़िये प्रसपा मुखिया का शुभकामना सन्देश
