(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today ।जालौन नगर में दीपावली के पर्व पर सरकार ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को दो मुफ्त सिलिंडर दिए जाने की घोषणा की थी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपभोक्ता दो चरणों में इसका लाभ उठा सकते हैं।
पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि दीपावली के पर्व पर सरकार ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को दो मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिया जाना है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शासन के आदेश के तहत लाभार्थियों को इसका लाभ दो चरणों में दिया जाएगा। जिले में सवा दो लाभ कनेक्शन धारकों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें पहले चरण में पहला सिलिंडर नवंबर व दिसबंर 2023 माह में और दूसरे चरण में दूसरा सिलिंडर जनवरी से मार्च 2024 तक दिया जाएगा। हालांकि सिलिंडर खरीदते समय लाभार्थी को बाजार मूल्य के अनुसार एजेंसी को भुगतान करना होगा। इसके एक सप्ताह में सरकार की ओर से की गई घोषणा के अनुरूप संपूर्ण धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में तेल विपणन कंपनी द्वारा प्रेषित की जाएगी। सबसे पहले ऐसे खाताधारकों को धनराशि मिलेगी जो पहले से ही आधार से लिंक है। जिनके आधार खाते से लिंक नहीं है वह संबंधित एजेंसी या बैंक में जाकर इस प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं जिससे उन्हें भविष्य में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।




