आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि देश की करेंसी पर गांधी जी के साथ लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर हो इससे देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को आशीर्वाद मिलेगा ।
मीडिया से बात करते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि परसों दिवाली थी दिवाली पर हम सब लोगों ने अपने अपने घरों में श्री गणेश जी व श्री लक्ष्मी जी का पूजन किया हम सब लोगों ने भगवान से सुख शांति की प्रार्थना की थी और हम सब लोगों ने अपने अपने परिवार के लिए वह देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने कहा कि जितने व्यापारी इंडस्ट्रियल अपने कमरे में लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति लगाकर रखते हैं और रोज सुबह काम शुरू करने से पहले उनकी पूजा करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि भारतीय करेंसी के ऊपर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर है वह वैसे ही रहनी चाहिए दूसरी तरफ श्री गणेश जी श्री लक्ष्मी जी की तस्वीर भारतीय करेंसी पर लगाई जाए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए काफी कुछ करने की आवश्यकता है उसके साथ साथ में लक्ष्मी जी गणेश जी की कृपा की भी आवश्यकता है।

भाजपा प्रवक्ता ने ये दिया जवाब
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र सरकार से की गई अपील को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जो थोड़े दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस करके कह रहे थे कि अगर गलती से आपने दिवाली मना ली तो आप को जेल में डाला जाएगा आज वह अचानक लक्ष्मी जी और गणेश जी के विषय में बोलते हुए पाए जा रहे हैं




