प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न,,इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा की अध्यक्षता में कन्या जूनियर हाई स्कूल नगर जालौन में ब्लॉक संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित की गयी बैठक में संगठन के भंग चल रहे पदों के पुनर्गठन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा पदाधिकारी घोषित किये गये।
जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि पूर्व में संगठन द्वारा सभी ब्लाक की कार्यकारिणियों के अध्यक्ष व मंत्री पद को छोड़ कर भंग कर दिया गया था। खाली पड़े पदों को भरने के लिए चर्चा की गयी और सर्व सहमति से पदाधिकारियों को चुना गया। ब्लाक अध्यक्ष लालजी पाठक ने बताया संगठन के प्रांतीय निर्देशन के आधार पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के खाली पड़े कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सिंह विराट, अरविन्द निरंजन व योगेश कुलश्रेष्ठ को संयुक्त सचिव सर्व सहमति से चुना गया है। इसके साथ ही खाली पड़े अन्य पदों पर सर्व सहमति से पदाधिकारियों को चुन लिया गया है, पूरी कार्यकारिणी बन गयी है। नव गठित कार्यकारिणी को सूची प्रांतीय स्तर पर भेज दी जायेगी। सभी चुने गये पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी व अनुशासन से संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में राघवेन्द्र निरंजन, ओमनारायण दीक्षित, देवेन्द्र द्विवेदी, संजय निरंजन, अरविन्द श्रीवास्तव मनीष समाधिया, राजेन्द्र निरंजन, विकास श्रीवास्तव, राजनारायन दीक्षित, मानवेंद्र पिपरया,शैलेन्द्र निरंजन, अनिल सिंह विराट, अशोक जाटव, अरविंद निरंजन, उमेश पटेल, रूपेंद्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।