प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन,, यह हैं मांगे

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अध्यापकों ने सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा व तहसील अध्यक्ष लालजी पाठक के नेतृत्व में शिक्षको ने सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम हेमंत पटेल को दिया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भवन गणना व जनगणना में अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसी स्थिति में सरकारी स्कूल बंद हो जाएंगे। स्कूल बंद होने से मध्यान्ह भोजन योजना व स्कूलों चलो अभियान प्रभावित होगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक व इंचार्ज अध्यापक को ड्यूटी से अलग रखा जाए जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। शिक्षकों की ड्यूटी लगाते समय ग्रेड पे का ध्यान नहीं रखा गया है। ड्यूटी चार्ट में कनिष्ठ व वरिष्ठ का ध्यान रखा जाए। प्रसव, चिकित्सीय व बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर चल रहे शिक्षकों को ड्यूटी से छूट दी जाए। गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग शिक्षकों से ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। शिक्षकों की ड्यूटी उनके तैनाती स्थल के आसपास ही लगाई जाए। भवन गणना व जन गणना में लगाए गए शिक्षकों को ग्रीष्म अवकाश के स्थान पर उपार्जित अवकाश दिया जाए। शिक्षकों ने एक व तीन मई को अवकाश दिवस में होने वाले प्रशिक्षणों को किसी अन्य कार्य दिवस में कराने की भी मांग की है। इस मौके पर राघवेंद्र निरंजन, उमेश पटेल, रूपेंद्र सक्सेना, अनिल सिंह विराट, अशोक जाटव, विजय राजावत, प्रफुल्ल शर्मा, राजेंद्र निरंजन, मनीष समाधिया, आलोक खरे, निधि राजपूत, प्रियंका शर्मा, रितु पुरवार, प्रीती सिंह, रितु निरंजन, रानी देवी, राघवेंद्र भूषण द्विवेदी, इंद्रपाल निरंजन, दिनेश निरंजन, भानु प्रताप, संजय, शैलेंद्र निरंजन, रविंद्र पाल, रामकृष्ण त्रिपाठी, शैलेंद्र राजावत, राजनारायण दीक्षित, ताहर सिंह, अजय राजावत, राजेंद्र तिवारी, जीवन त्रिपाठी, अश्विनी सोनी, रामनरेश वर्मा, जगत निरंजन, अनिल वर्मा, अयोध्या प्रसाद, रमन द्विवेदी, राजाराम निरंजन, अशोक निरंजन आदि रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105