जालौन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने निकाला पेंशन रथ,,,

Primary Teachers Association took out Pension Chariot in Jalaun demanding restoration of old pension.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में बुधवार को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली हेतु पेंशन रथ निकला। नगर से निकले रथ का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।


शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों का आंदोलन शुरू हो गया। पेंशन बहाली को लेकर चार सितम्बर से भारत के चारों कोनो से चार पेंशन रथ रवाना हुए। विभिन्न राज्यों से होते हुए चल रहे रथों के माध्यम से पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जागृत किया जा रहा है।

रथ के माध्यम से शिक्षकों को पांच अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की जा रही है। जहां राष्ट्रीय व राज्य के पदाधिकारियों के वीच महत्वपूर्ण बैठक होगी एवं आगे की रणनीति तय की जाएगी। बुधवार को रथ नगर के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने रथ का जोरदार स्वागत किया और उसे दिल्ली के लिए रवाना किया।

इस मौके पर जिला मंत्री आलोक श्रीवास्तव, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, राममनोहर, सुनील निरंजन, आफताब आलम, अजय, नित्यानन्द, जय प्रकाश नरवरिया, प्रकाश नारायण याज्ञिक, अरुण पाल, भूरी देवी, योगेन्द्र यादव, मनोज वर्मा, भारत सिंह, श्रवण निरंजन, नितिन, संजय यादव, दशरथ आदि मौजूद रहे।

सच्ची पत्रकारिता को करना चाहते हैं तो सपोर्ट करें अपनी इच्छानुसार

Leave a Comment