Bangladesh news today।भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज हो रहे 2024 के आम चुनाव में वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मीडिया से बात करते हुए भारत के नाम संदेश भी दिया है।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में 2024 के आम चुनाव हो रहे हैं। आज वहां पर मतदान चल रहा है। इस अवसर पर देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राजधानी ढाका में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है और हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान भारत ने हमारा समर्थन किया । उन्होंने कहा कि 1975 के बाद जब हमने अपना पूरा परिवार को दिया तब भारत ने हमें आश्रय दिया। इसलिए भारत के लोगों को हमारी शुभकामनाएं हैं।




