सेवानिवृत्त हुए इस कॉलेज के प्रधानाचार्य,, आयोजित हुआ समारोह,,माला पहनाकर किया  सम्मानित

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के रघुराज इंटर कॉलेज सिकरी राजा के प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर स्थानीय गेस्ट हाउस में एक भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक शिवमंगल सिंह द्वारा की गई। उन्होंने कहा, डॉक्टर धर्मेंद्र मिश्रा लगभग 17 वर्षों तक एक आदर्श प्रधानाचार्य रहे हैं। उनका मार्गदर्शन और शिक्षण कार्य हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने विद्यालय के मानक को ऊंचा किया और कई छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे और उनके योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि डॉक्टर मिश्रा ने हमेशा शिक्षा के साथ-साथ अच्छे इंसान बनने की भी प्रेरणा दी। उनका छात्रों के प्रति प्यार और उनकी मदद के लिए किए गए प्रयास हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उनका सेवानिवृत्त होना अच्छा तो नहीं लग रहा है, लेकिन विद्यालय में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामशंकर सरोज ने कहा कि डॉक्टर मिश्रा उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष होने के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। उनके साथ काम करना गर्व की बात रही। उनका नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता हमेशा उत्कृष्ट रही। उनके मार्गदर्शन पर चलने का प्रयास किया जाएगा। अंत में सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा, विद्यालय में रहते हुए उन्होंने जो भी कार्य किए, वह केवल उनके प्रयासों का परिणाम नहीं हैं, बल्कि आप सभी के सहयोग और समर्थन का भी नतीजा है। उन्होंने अपने सभी सहकर्मियों, छात्रों और समाज के सभी लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उपस्थितजनों ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, डॉ. बृजेश सिंह राजावत, बृजवल्लभ सिंह सेंगर, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment