उरई जिला कारागार के शौचालय में बंदी ने लगाई फांसी मौत ,,मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / Jalaun news today । जालौन जिला कारागार में पॉक्सो और रेप के मामले में विचाराधीन एक कैदी ने गमछे से फांसी लगा ली। जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला हमीरपुर के थाना कुरारा क्षेत्र के ग्राम कडौर निवासी मनोज 24 वर्ष पुत्र बाबूलाल रेप और पॉक्सो एक्ट मामले में कालपी कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी था। जो मार्च 2024 से जिला कारागार उरई में बंद था। बताया जा रहा है कि मनोज ने जेल परिसर के बाथरूम में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। अन्य कैदियों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलते ही बंदी रक्षक मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतार कर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

जेल अधीक्षक ने कही यह बात

इस सम्बंध में जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई और उसके पास गमछा कैसे पहुंचा, इसकी गहन जांच की जा रही है। साथ ही, जेल के सुरक्षा इंतजामों और ड्यूटी पर तैनात कमर्चारियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल विचाराधीन कैदी की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।