कोरोना की चपेट में आई प्रियंका गांधी,,, ट्वीट कर दी जानकारी

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का असर कम जरूर हुआ पर यह अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी स्वयं उन्होंने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने कहा कि वह घर में पृथकवास में हैं और कोविड से जुड़े सभी दिशानिर्देशों का पालन करेंगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इससे पहले भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और वह आईसुलेशन में रहकर कोबिड प्रोटोकॉल का नियमों का पालन करेंगी।

Leave a Comment