जालौन में आवास दिवस पर परियोजना निदेशक ने लाभार्थियों को वितरित किये प्रमाण पत्र,,, कही यह बात

Project Director distributed certificates to the beneficiaries on Housing Day in Jalaun, said this

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिना किसी भेदभाव अथवा बिचौलिए की मध्यस्थ्ता के पात्र व्यक्तियों को आवास की धनराशि स्थानांतरित की जा रही है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकता है। यह बात आवास दिवस के अवसर पर परियोजना निदेशक ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कही।


परियोजना निदेशक डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आवास दिवस मनाया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का सपना है कि प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर छत हो उनके पास पक्के आवास हों। इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव अथवा बिचौलिए की मध्यस्थता के दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आवास प्लस 2018 के आंकड़ों का उपयोग करते हुए लाभार्थियों का निर्धारण किया गया है। इसके लिए कोई आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसके अलावा मनरेगा से 90 दिन की अतिरिक्त मजदूरी का प्रावधान है। योजना के तहत धनराशि का सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरण किया जाता है। इस योजना में ग्राम प्रधान या सचिव की कोई भूमिका नहीं है। जिस व्यक्ति का नाम आवास प्लस 2018 की स्थाई पात्रता सूची में सम्मलित है, उन्हें क्रमशः आवास का आवंटन किया जाएगा।

यदि कोई व्यक्ति आवास दिलाने के नाम पर लाभार्थी से अवैध रूप से रुपयों की मांग करता है तो इसकी जानकारी उन्हें दें, कार्यवाही की जाएगी। बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत 171 लाभार्थियों का चयन किया गया है। जिनमें से 170 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि एवं 163 लाभार्थियों को दूसरी किस्त की धनराशि उनके खातों में पहुंचा दी गई है। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर पटल सहायक कुलदीप कुमार, श्यामू, कुलदीप वर्मा, जितेंद्र पटेल, मेघा, नीता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment