पूर्ति कार्यालय के बाहर जारी है कोटेदारों का धरना प्रदर्शन, यह है मांग

Protest of Kotedars continues outside the supply office, this is the demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर में तहसील परिसर में धरने की अनुमति न मिलने पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उचित दर विक्रेताओं ने पूर्ति कार्यालय के बाहर अपना प्रदर्शन जारी रखा। उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री से अपनी पांच मांगों को पूरा करने की मांग की।
फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के तत्वावधान में उचित दर विक्रेता एक जनवरी से 15 दिवसीय कार्य बहिष्कार पर हैं। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उचित दर विक्रेता तहसील परिसर में धरने की योजना बना रहे थे। लेकिन तहसील परिसर में धरने की अनुमति न मिलने के कारण कोटेदार स्थान बदल कर आंदोलन कर रहे हैं। चौथे दिन कोटेदारों ने पूर्ति कार्यालय के बाहर अपना धरना जारी रखा। प्रशासन के डर के कारण कोटेदार पूरे समय तक धरना नहीं कर सके लेकिन उन्होंने वहां सांकेतिक धरना दिया। फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि कोटेदारों 200 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश अथवा 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, मिड डे मील और आंगनबाड़ी केंद्र पर जाने वाले राशन के लंबित देयों के शीघ्र भुगतान, खराब हो चुकी ईपॉस मशीनों को बदलने समेत राशन के ऑनलाईन वितरण की दशा में सारी जानकारी ऑनलाइन रहती है। ऐसे में स्टॉक व बिक्री रजिस्टर व वितरण प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा जबसे निशुल्क राशन का वितरण शुरू हुआ है। इससे पूर्व नवंबर 2021 में उचित दर विक्रेताओं ने चालन के माध्यम से उनके कोटे को मिलने वाले राशन की धनराशि जमा करा दी थी। जो कि अब तक वापस नहीं मिली है। योजना को और आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में कोटेदारों की चालान के माध्यम से जो धनराशि जमा कराई गई है, उसे वापस दिलाने मांग की जा रही है। पूर्व में ज्ञापन सौंपने के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकाला गया है। इस मौके पर संतोष कुमार, मानसिंह, सुनील कुमार, देवीशरण, दीपक, अनिरूद्ध, सुरेंद्रपाल सिंह, राजकुमार, अविनाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment