रिपोर्ट बबलू सेंगर
E-Magzine Uttampukarnews June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । हर-हर शंभू बम-बम भोले के जयकारों के साथ नगर से 42 शिव भक्तों का जत्था बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए निकला है। नगर से अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे भक्तों पर पुष्पवर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया।
भगवान शंकर के अमरनाथ गुफा में बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए शिव भक्तों में खासा उत्साह है। शनिवार की शाम भक्तों का जत्था नगर के द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में एकत्रित हुआ। वहां पर शिवभक्तों से मौजूद लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। 42 शिव भक्तों का जत्था बैंड-बाजे की ध्वनि पर आगे बढ़ते हुए मस्ती में झूमते हुए आगे बढ़ रहा था। भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान मुस्तैद थे। नगर में जगह जगह पुष्प वर्मा कर अमरनाथ यात्रियों को स्वागत किया गया। नगर में काफी संख्या में लोग उन्हें छोड़ने के लिए आगे बढ़ रहे थे। भगवान शंकर के जयकारों व भजनों की ध्वनि से पूरे नगर का माहौल शिव भक्तिमय हो गया। देवनगर चौराहे पर उन्हें बस से बालटाल के लिए रवाना किया। वहां से आगे की चढ़ाई अमरनाथ यात्री पैदल ही तय करेंगे। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बालमुकुंद चौरसिया, श्यामजी गुप्ता, मनीष धूसर, पुष्पेंद्र सिंह यादव, शिवा, जगदीश राठौर, लाला पुरवार, नीरज सोनी, मोनू पंडा, मोहित पाटकार, अमित विश्नोई, रोहित चौरसिया, विशाल पाटकार, मोनू गुप्ता, गोपालजी गुप्ता आदि भक्त रवाना हुए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, जालौन सेवा समिति अध्यक्ष रामशरण, संजय सोनी आदि मौजूद रहे।
