मुज्जफरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित युवा समिति द्वारा जज्बा-8 देश को समर्पित एक दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन को करने वाले पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौड़ में लगभग जिले के 3000 बच्चों ने भाग लिया।

आज हुए इस कार्यक्रम का संचालन अमित पटपटिया और उनकी टीम के द्वारा किया गया। उनके इस जज्बे को देखकर आज Yummy Big Bite के प्रबंधक अनिकेत गुप्ता ने उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और साथ में एक केक काटकर उनकी और कार्यक्रम में आए सभी की देश भक्ति की भावनाओं को सम्मान दिया।

कार्यक्रम के आयोजक मंडल में शामिल अनिकेत गुप्ता ने बताया कि आज हुए कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास मंत्री व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी शामिल हुए थे।
उन्होंने बताया कि आज हुए इस कार्यक्रम में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर है उन्होंने भी हिस्सा लिया था इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सेदारी की थी।

उल्लेखनीय है कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा समेत अन्य कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। सरकार द्वारा मनाए जा रहे उत्सव में हर आम ओ खास भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को मुजफ्फरनगर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





