मणिपुर में राहत शिविर में रह रहे लोगो से मिले राहुल गांधी,, जाना उनका हाल, कही ये बात

Rahul Gandhi met people living in relief camps in Manipur, know their condition, said this

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार की देर शाम मणिपुर के इंफाल में पहुंचकर राहत शिविर में रह रहे स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी ने इंफाल के एक महिला कॉलेज में पहुंचकर राहत शिविर का दौरा किया । राहत शिविर कार्यालय में राहुल गांधी के दौरे के संबंध में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उनके दौरे से शांति प्रयासों को ही मजबूती मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी गुरुवार को मणिपुर दौरे पर रहे ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज दोपहर वह मणिपुर के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे तभी उनको वहां पुलिस प्रशासन ने जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय सरकार पर जमकर निशाना साधा था । वहीं आज देर शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के इंफाल में राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना ।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कही ये बात

राहुल गांधी के राहत शिविर में पहुंचकर स्थानीय लोगों से हाल-चाल जान लेने के संबंध में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सरकार ने राहुल गांधी को रोका क्यों ?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से शांति प्रयासों को ही मजबूती मिलेगी हर जगह बुरे हालात हैं। राहुल गांधी ने लोगों की बातें सुनी और उन्होंने उनसे कहा कि वे चिंता ना करें हम सब उनके साथ हैं शांति के समय आएगा।

Leave a Comment