कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली के मुखर्जी नगर में पहुंच कर यहां प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों से उन्होंने बात की और उनसे उनकी तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।
मुखर्जी नगर में बड़ी संख्या में हैं तैयारी करने वाले छात्र

आपको बता दें कि दिल्ली का मुखर्जी नगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए जाना जाता है। यहां हजारों की तादाद में एसएससी और यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र छात्राएं रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन्हीं छात्र छात्राओं से राहुल गांधी ने मुलाकात की है। इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से पूछा कि उनकी तैयारी कैसी चल रही है? राहुल के साथ प्रियंका गांधी का बेटा रेहान वाड्रा भी मौजूद रहा। इस दौरान राहुल गांधी और छात्र-छात्राएं काफी सहजता से अपनी बात रखते दिखाई दे रहे हैं।
बंगाली मार्केट में खाये थे गोलगप्पे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल के दिनों में राहुल गांधी की लगातार दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी मंगलवार शाम अचानक बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने गोलगप्पे, तरबूज और कुछ अन्य पकवानों के लुत्फ उठाए। उन्होंने बंगाली मार्केट में गोलगप्पे खाये और वहां मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरानी दिल्ली भी गये और वहां तरबूज खाया। राहुल ने जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।





