आप विधायक अमानतुल्लाह के यहाँ ED की रेड,,चार घण्टे की कार्यवाही के बाद किया गया गिरफ्तार

Delhi news today । बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह ईडी ने आम आदमी पार्टी ( AAP ) के विधायक अमानुल्लाह की आवास पर छापेमारी की है । लगभग चार घण्टे चली इस कार्यवाही के आप विधायक को ED की टीम ने हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली वक्फ बोर्ड में मनी लांड्रिंग केश में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस संबंध में आप विधायक ने सुबह ही एक्स ( X) पर जानकारी देते हुए बताया कि ED उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आई है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के ओखला विधानसभा से विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर आज सुबह ED ने छापेमारी की है। और लगभग चार घण्टे तक चली इस कार्यवाही के बाद उन्हें ED की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह है आरोप

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार ओखला सीट से विधायक अमानुल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की भर्ती कराई और फंड का गलत इस्तेमाल किया वक्फ की संपत्तियां को किराए पर दिया।

X पर दी जानकारी

आप विधायक के घर पर ED की रेड के सम्बंध में जानकारी देते हुए आप विधायक ने X पर लिखा कि उनके आवास पर ED उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है।

आप विधायक ने मीडिया से कहा – बेकसूर हैं वह

ED की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए आप विधायक ने कहा कि वह बेकसूर हैं।

Leave a Comment