बारिस बनी आफत : भरभराकर गिरा कच्चा मकान,, पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में तीन दिन हुई बारिश के बाद कच्चे मकानों का गिरना शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत खनुआं में बारिश के चलते एक दर्जन कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। जिसमें घर गृहस्थी का सामान खराब हो गया है। ग्रामीण ने मकान गिरने से हुए नुकसान का आंकलन कराकर आर्थिक मदद दिलाने की मांग एसडीएम से की है।
नगर में ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार तक होती रही। तीन दिन की बारिश से सामान्य जन जीवन प्रभावित हो गया था तथा जल भराव की समस्या हो गयी थी। लगातार हुई बारिश के हुए जलभराव व नमी के कारण कच्चे मकानों का गिरना शुरू हो गया है। विकास खंड के ग्राम खनुआं में बारिश के लगभग एक दर्जन कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। मकान गिरने के कारण कुछ लोगों का घर गृहस्थी के सामान को भी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते उमा देवी बेबा राजा भइया, गोविंद कुशवाहा, रूपनरायण पटेल, अब्दुल सलाम, प्रदीप तिवारी, रामकिशोर परिहार, रामकुमार कुशवाहा, टिल्लू दुबे, प्रभा शंकर आदि के मकान गिर गए। कच्चे मकानों के गिरने के कारण उनके स्वामी परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि बारिश के कारण मकान गिरने हुए उनके नुकसान का आंकलन कराने के लिए लेखपाल को भेजा जाए और आंकलन रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिलाया जाए जिससे वह अपने मकान की मरम्मत या निर्माण करा सके।

Leave a Comment