रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े रामभक्तों के सैलाब ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। जुलूस मार्ग पर केसरिया झंडे से पटा पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थन पर आकर समाप्त हुआ।
भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भारत आदि सहित भारत माता की झांकियां सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर केसरिया व भगवा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस निकाला। जुलूस का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। जो छोटी माता मंदिर, बंबई वाला मंदिर, से सब्जी मंडी, नाना महाराज मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, तहसील, कांजी हाउस होकर कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर बज रही धुनें पर भक्तगण थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में सैंकडों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। तो वहीं, पूरे जुलूस मार्ग पर बंधी पताकाऐं जुलूस को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान कर रही थीं। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने रामभक्तों को शरबत, पानी, फल, बूंदी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया। जूलस में भगवान श्रीराम, जानकी माता, रामभक्त हनुमानजी, भगवान भोले शंकर की झांकियां बनाई गई थीं। जो जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थीं।

जुलूस में जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, दीपक मित्तल, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह, राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, मनोज गुप्ता, विनय अग्रवाल, यश पटेल, लालन ताम्रकार, भूपेंद्र सेंगर, दिलीप श्रीवास्तव, वाचस्पति मिश्रा, मानवेंद्र परिहार, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, प्रदुम्न द्विवेदी, मधु पांडेय, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, कोतवाल हरीशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एसआई शिवम सेंगर आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
दिखी गंगा जमुनी तहजीब, मुस्लिम समाज के लोगों ने की पुष्प वर्षा
Jalaun news today । जालौन में रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकले भव्य जुलूस में इस बार गंगा-जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का ऐसा दृश्य लोगों के दिलों को छू गया, जब मुस्लिम समाज के लोगों ने आगे बढ़कर जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जुलूस जब नगर के पानी की टंकी के पास पहुंचा, तभी मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा कर रामभक्तों का अभिनंदन किया। इसके साथ ही उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भाईचारे, सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने भी इस स्नेहपूर्ण स्वागत का अभिवादन किया और एकता का संदेश दिया। स्वागत करने वालों में मौलाना खालिद रहमानी, जाकिर सिद्दीकी, सादिक सिद्दीकी, इरफान खान, अबू हुरैरा, मोहम्मद जाफिर, सूफी फीरोज बाबा, जीशान सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि जालौन की पहचान हमेशा से आपसी प्रेम और भाईचारे की रही है, जिसे हर हाल में कायम रखा जाएगा।






