जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा में रमा शास्त्री दीदी ने सुनाई यह कथा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के सिकरीराजा स्थित कुंवरजू बाबा महाराज मंदिर पर आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन बालि वामन प्रसंग एवं श्रीकृष्ण जन्म कथा सुनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हुए।
भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास रमा शास्त्री दीदी ने बालि वामन की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान के अवतार ने बालि से तीन पग भूमि मांगी थी और उन्होंने दो पग में ही आकाश व पाताल को नापकर बालि का अभिमान चूर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि जब कंस का अहंकार बढ़ गया और वह अच्छाई और बुराई का भेद भूल गया तब भगवान को मनुष्य रूप में पृथ्वी पर प्रकट होना पड़ा। श्रीकृष्ण का मथुरा की जेल में प्राकट्य होने के बाद वासुदेव ने रातों-रात उन्हें गोकुल में नंद बाबा के यहां पहुंचा दिया और उनके यहां जन्मी पुत्री को देवकी की गोद में दे दिया। उधर, गोकुल में जैसे ही सुबह सभी जागे तो नंदबाबा के यहां लाला का जन्म होने की बात पता चलते ही पूरा गोकुल जश्न मनाने लगा। सभी ब्रजवासी नाचते-झूमते हुए ‘नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की’ गाते हुए मस्त हो रहे थे। इस दौरान बीच-बीच में संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से बैठे श्रोतागण झूम कर भक्तिभाव से नृत्य भी कर रहे थे। इस मौके पर यज्ञाचार्य अमन शास्त्री, सत्यनारायण दास, वीरू महाराज, विमला देवी, उमेश कुमार, सुनील कुमार, अनुराग, प्रमोद, दीपिका, रागिनी, प्रतिज्ञा, ज्योति, वंदना आदि भक्त मौजूद रहे।