जालौन नगर की रामलीला : लक्ष्मण जी ने काटी सूपनखा की नाक,सीताहरण,, का मंचन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर की रामलीला महोत्सव 2026 में सूर्पनखा नासिका छेदन से लेकर सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। सीता हरण की लीला देखकर दर्शकों की आखें नम हो गईं।
174वें श्रीरामलीला मंचन में पंचवटी पहुंचने पर रावण की बहिन सूर्पणखा सुंदर स्त्री बनकर श्रीराम और लक्ष्मण के पास पहुंचती है। जहां वह दोनों भाइयों से बारी बारी से विवाह का प्रस्ताव रखती है। लेकिन दोनों ही भाई उसके साथ विवाह के लिए मना कर देते हैं। इसके बाद वह गुस्से में राक्षसी के भेष में आ जाती है। तब लक्ष्मण उसकी नासिका छेदन कर देते हैं। वहीं, मामा मारीच के हिरण के रूप में आने व उनके वध की लीला का मंचन किय गया। रामलीला में सीता हरण के नए पक्ष को दिखाया गया। जिसमें श्रीराम को पहले से ही पता था कि सीताजी का हरण होने वाला है। इसलिए सीता जी पहले ही अग्नि में निवास करने चली जाती हैं। रावण जिस सीताजी का हरण करता है, वह सीताजी का प्रतिबिंब होती है। मंचन में श्रीराम की भूमिका मनोज तिवारी, लक्ष्मण शीपू पारासर, माता सीता रामदूत तिवारी, रावण प्रहलाद यादव, जयंत पंचम दीवाना, इंद्र रमेश दुबे, ब्रम्हा रामकुमार, सुंदरी पायल रानी, खरदूषण सुरेंद्र पाराशर, रामकुमार एवं सूर्पणखा की भूमिका भगवानदास ने निभाई।