
Lucknow news today । भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त को 8:04 रात से शुरू होकर उसी रात 11:36 पर समाप्त होगा। रक्षाबंधन त्यौहार को मनाया जाने के संबंध में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने यह बात कही।
बता दें आपको भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास साथ मनाया जाता है। इस बार इस पर्व को लेकर लोगों में कुछ शंकाएं भी काफी है। कुछ लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन का पर्व 30 तारीख की रात में शुरू होकर 31 तारीख की सुबह तक है। इस रक्षाबंधन पर्व को लेकर राम की नगरी अयोध्या राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने मीडिया को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

न्यूज़ एजेंसी Ani से बात करते हुए आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रक्षाबंधन 30 तारीख की रात में 8:04 मिनट पर प्रारंभ होगा और उसी दिन 11:36 पर यह समाप्त हो जाएगा इसलिए इसी समय रक्षाबंधन का मुहूर्त शुभ है। इसी समय रक्षा रक्षाबंधन मनाने के लिए यही मुहूर्त शुभ है इसी मुहूर्त में मनाया जाए दिन में कोई मुहूर्त नहीं है।






