रुपयों के लेनदेन को लेकर भिड़े रिश्तेदार,,पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में रुपयों के लेन देन को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सहाव गांव निवासी उनके रिश्तेदार सुबोध के साथ उनका रुपयों का लेन देन था। रुपयों के लेन देन को लेकर वह अक्सर विवाद करते रहते हैं। उनके रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। रविवाार की सुबह जब उसने गांव जाकर सुबोध से रुपये मांगे तो वह झगड़ा करते हुए विवाद करने लगा। साथ ही रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।