रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में महाशिवरात्रि के पर्व पर आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का समापन भंडारे के साथ हुआ लोगों ने भंडारे में पहुंचकर भंडारे को चखा।
नगर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर के प्राचीन नर्मदेश्वर मंदिर, रक्षिकेश्वर मंदिर, चौधरयाना स्थित शिव मंदिर, तहसील परिसर में ताईबाई महल स्थित शिव मंदिर, गणेशजी स्थित शिवमंदिर समेत विभिन्न मंदिरों और घरों पर अखंड रामायण का पाठ, रामधुन, रूद्राभिषेक, शिव बारात आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला गुरूवार को सुबह तक जारी रहा। दोपहर में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम के समय भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें उमेश दीक्षित के आवास पर, तहसील परिसर, गणेशजी समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए भंडारे में भक्तों ने पहुंचकर भंडारे को चखा।





