जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा में विधि विधान से हुए धार्मिक अनुष्ठान,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

मासिक पत्रिका में विज्ञापन के लिए संपर्क 9415795867

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में आयोजित नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए।
चौथे दिन प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कुंडों में आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञ संचालक रामकुमार दास व यज्ञाचार्य विकास शुक्ला ने यज्ञ की सभी क्रियाएं विधिपूर्वक संपन्न कराईं। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ में आहुतियां देने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। चौथे दिन आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में धर्म, भक्ति और सदाचार से जुड़े प्रसंगों का वर्णन भागवताचार्य राम श्यामजी महाराज ने किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर अपने जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पारीक्षित राममूर्ति देवी, रिटायर्ड मेजर शिवराम कुशवाहा, पुजारी रामशरण तिवारी, महेंद्र अग्निहोत्री, प्रेमा देवी, जगराम कुशवाहा आदि रहे।