जालौन में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी सड़क बनाने के नाम पर आनाकानी,,लोगो ने की ये मांग

Reluctance in the name of digging a road to lay the pipeline in Jalaun, people made this demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर के वार्ड में सड़क खुदाई कर पाइप लाइन बिछा दी गई। इसके बाद सड़क को खुदा हुआ ही छोड़ दिया गया। इंटरलॉकिंग में गड्ढे राहगीरों व आसपास के निवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा वार्ड तीन में तीन वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा पाइपलाइन डाली गयी थी। पाइपलाइन डालने के गली में बनी इंटरलॉकिंग को तोड़ दिया गया। गली के मध्य में इंटररलाकिंग खोद कर पाइपलाइन डाली गयी। पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा गड्ढे भरने के नाम पर खानापूर्ति कर दी गयी है। बरसात में गड्ढे में भरी गयी मिट्टी बैठ गयी है। मिट्टी बैठने के कारण गली में मध्य में नाली सी बन गयी है। गली में बनी इंटरलॉकिंग के मध्य में नाली बन जाने के कारण व उसमें पानी भर जाने के कारण राहगीरों को दिक्कत हो रही तथा आसपास के लोग परेशान हैं। मोहल्लावासी पवन कुमार, संतोष याज्ञिक, जितेन्द्र कुमार, शिवराम, सीताराम आदि ने मांग की है कि पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गयी सड़क की मरम्मत करायी जाय जिससे आवागमन सुचारू हो सके तथा लोगों की परेशानी दूर हो सके।

Leave a Comment