रिंग रोड के 30 नए व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण की

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल, रिंग रोड के तत्वावधान में सोमवार देर शाम को रिंग रोड के व्यापारियों द्वारा रिंगरोड स्थित एक शोरूम पर होली मिलन ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
इस अवसर पर रिंग रोड के व्यापारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल रिंग रोड इकाई का पुनर्गठन किया तथा संगठन का विस्तार किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों को होली एवं ईद की शुभकामनाएं दीं तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल रिंग रोड के संरक्षक,
चेयरमैन एवं अध्यक्ष की संस्तुति पर रिंग रोड इकाई का पुनर्गठन किया तथा संगठन में 30 नए व्यापारियों को जोड़ते हुए सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए
“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, रिंग रोड” की पुनर्गठित कमेटी में बाजार के वरिष्ठ व्यापारी मिथलेश सिंह को संरक्षक, चेयरमैन के पद पर विजय कुमार शुक्ला ,अध्यक्ष के पद पर राधेश्याम शर्मा ,महामन्त्री के पद पर पंकज अरोडा, कोषाध्यक्ष के पद पर नीरज गुप्ता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रमाकांत शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, विशाल जायसवाल एवं फखरुल बशर को, उपाध्यक्ष के पद पर प्रमेश गुप्ता, मोहम्मद सिद्दीक ,साद खान ,राहुल गुप्ता , संगठन मंत्री के पद पर मनोज उपाध्याय एवं मीडिया प्रभारी के पद पर अंशुल कुमार को नियुक्त किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कमेटी के पदाधिकारियों को अगले एक माह में रिंगरोड के 200 व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य दिया
संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में संख्या का महत्व है जितनी ज्यादा संख्या होगी उतनी व्यापारियों की आवाज़ बुलंद होगी। संगठन अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा
वर्तमान समय रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के व्यापार के लिए अत्यधिक चुनौतीपूर्ण है उन्होंने कहा व्यापारियों कोव्यापार की उन्नति एवं कार्यशील पूंजी के लिये बैंक को अपना मित्र बनाना चाहिए अधिक से अधिक व्यापार बैंक के माध्यम से करना चाहिए, ताकि बैंक से सहयोग लेने में सुविधा प्रदान हो
उन्होंने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहाअपना सिविल स्कोर ठीक रखें।
संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है एवं संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा संगठन में ही शक्ति है,संगठन को लगातार मजबूत करें तभी व्यापारियों की बात सुनी जाएगी।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनुरुद्ध निगम, लखनऊनगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू ,उपाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव ,दीपक सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।




