राजस्थान में कल आएंगे परिणाम : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिया वॉर रूम का जायजा,,मीडिया से कही यह बात

Results will come tomorrow in Rajasthan: Chief Minister Ashok Gehlot took stock of the war room, said this to the media

Rajsthan news today। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम कल घोषित कर दिया जाएगा । कल राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार की देर रात वॉर रूम पहुंचे और वहां का जायजा लिया । मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वॉर रूम में उन्होंने उम्मीदवारों से बात की सब उत्साहित और आश्वस्त है हम स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को संपन्न हुआ था और यहां पर मतगणना 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को वॉर रूम का जायजा लेने के लिए पहुंचे । वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह वॉर रूम में आए थे और उन्होंने वहां पर कैंडिडेट से बात की कल मुस्तेदी से वह लोग जाएंगे । उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं तो अधिकृत उम्मीदवार स्वयं जाते हैं और कहीं एजेंट जाते हैं प्रोसेस हर जगह चलती है। उन्होंने कहा कि हमने सभी से कोऑर्डिनेट किया है अच्छी बातचीत हुई है हम जीतेंगे सरकार स्पष्ट रूप से बनेगी।

Leave a Comment