
Telangana news today ।तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को अपने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है । उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के चेयरपर्सन सोनिया गांधी ,राहुल गांधी प्रियंका गांधी समेत अन्य लोग भी शामिल हुए। कांग्रेस के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी की बधाई देने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री उनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि तेलंगाना राज्य के विकास के लिए उनकी सहयोग की अपेक्षा है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव तीन राज्यों में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है और वहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया था जहां पर आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में रेवंथ रेड्डी ने शपथ ग्रहण कर ली है । तेलंगाना के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है । प्रधानमंत्री द्वारा दी गई बधाई का शुक्रिया अदा करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने पीएम मोदी का धन्यवाद अदा किया और उन्होंने भी सोशल मीडिया साइट एक पर लिखा कि तेलंगाना राज्य के विकास के लिए सहयोग की आपसे अपेक्षा है।







