UP news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह की अध्यक्षता में बूथ एवं वार्ड स्तर पर समीक्षा बैठक हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर चर्चा की गई। आज हुई बैठक में वार्ड एवं बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने एवं संगठन को गतिशील बनाने पर बल दिया गया।

बैठक में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, मुन्नी पाल महानगर अध्यक्ष महिला सभा, शीबा खान विधानसभा अध्यक्ष 171 लखनऊ पश्चिम, शबीना खान प्रदेश सचिव, लता जायसवार राष्ट्रीय सचिव महिला सभा, शबनम खान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, सलमा अध्यक्ष कैण्ट विधानसभा, शुभी खान, शाहीन खान, रहीसा, खुर्शीदा खान, नज़मा अंसारी, अफसर, दीप शिखा यादव आदि प्रमुख नेता शामिल हुई।




