आर एन रवि बने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल,,,

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने वाले सीवी आनन्द बोस के बाद RN रवि को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केरल कैडर के पूर्व IPS अधिकारी रवि, NSA अजीत डोभाल के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाते हैं। ये दोनों ही केरल कैडर के IPS अधिकारी रहे हैं। डोभाल 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि रवि 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी है!!
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब अजीत डोभाल NSA बने, तब RN रवि उनके डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर के रूप में काम कर रहे थे!!

डोभाल की तरह ही RN रवि का करियर IB और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSCS) के कठिन गलियारों में बीता है, जो उन्हें इंटरनल सिक्योरिटी के मुद्दों का एक्सपर्ट बनाता है!!

नगालैंड में विद्रोही समूहों के समानांतर शासन को चुनौती देने से लेकर तमिलनाडु में राज्य सरकार के साथ साहसिक संवैधानिक टकराव तक!!

रवि एक मुखर प्रशासक रहे हैं!! और अब बंगाल जैसे संवेदनशील राज्य में जहाँ राजनीतिक हिंसा और सीमा पार की चुनौतियां अक्सर केंद्र-राज्य संबंधों में तनाव पैदा करती हैं!!उस जगह इनकी नियुक्ति बड़ा संदेश दे रही है!! ( साभार मीडिया रिपोर्ट्स )