अतिक्रमण से कराह रही जालौन नगर की सड़कें,, लोगों ने की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में सड़कों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका के चंद कदम दूरी पर बढ़ते अतिक्रमण से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है।
नगर का बाजार अतिक्रमण की चपेट में है। बढ़ते अतिक्रमण के कारण नगर में जाम के झाम से लोग परेशान हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान न चलाए जाने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और वह फुटपाथ के साथ ही सड़क तक अतिक्रमण करने लगे हैं। नगर पालिका कार्यालय से चंद कदम दूरी पर पुराना बस स्टैंड मोड़, बालिका इंटर कॉलेज और जल संस्थान कार्यालय स्थित हैं। इस कार्यालय के बाहर सड़क पर दुकानें सजने लगी है। यहां लगने वाले खानपान ठेलों पर युवाओं की भीड़ बनी रहती है। जिससे पास में ही स्थित जालौन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को स्कूल आने व जाने में परेशानी होती है। साथ ही यहां जाम की भी समस्या होती है। नगर के मनीष कुमार, प्रखर, अमित, सुनील, नरेंद्र आदि ने डीएम से मांग की है कि छात्राओं के लिए परेशानी के साथ ही जाम का कारण बने जल संस्थान के पास की जगह को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए।