कई बार सूचना दिए जाने के बाद भी नहीं कराई गई मरम्मत, मार्ग से गुजरते हैं मरीज व स्कूली बच्चे
रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
Bahraich news today । सिविल लाइंस स्थित पूर्व विधायक तथा पार्टी महामंत्री के आवास के सामने का मार्ग काफी जर्जर है। इस मार्ग से होकर प्राय: मरीज और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। पीड़ित का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत विभाग से की गई लेकिन मार्ग की मरम्मत की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पूर्व विधायक के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता जटाशंकर सिंह भाजपा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। उनके बड़े भाई राघवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा के जिला महामंत्री भी हैं। इसके बावजूद उनके आवास के सामने का मार्ग काफी जर्जर है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग जेल रोड को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन मरीज व स्कूली बच्चे गुजरते हैं। कई बार इस आशय की जानकारी नगर पालिका परिषद तथा नगरीय विकास प्राधिकरण को दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मार्ग के मरम्मत की मांग की है।






