रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रमजान के पाक माह में तकिया मैदान पर आम रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी।
रमजान माह के आखिरी असरे में तकिया मैदान पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सूर्यास्त होते पर निर्धारित समय पर अजान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी के साथ रोजा खोला। इसके बाद नमाज अदा की गई और सभी ने मिलकर अफ्तार के विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इफ्तार में खजूर, फल, शरबत व अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। शहर काजी मौलाना साबिर ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसान में सब्र और सहनशीलता का भाव विकसित होता है तथा वह जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बनता है। सामूहिक अफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और एकता को और मजबूत बनाते हैं। इमरान अंसारी ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ाने का काम करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। रोजा अफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश में अमन, सुकून और समृद्धि की दुआएं मांगी गई। इस मौके पर इकलाख राईन, अफरोज शाह, सलमान कुसमरा, शमीम राईन, तैयब खान, सलमान आदि मौजूद रहे।






