बंद पड़ा जालौन क्षेत्र के इस गांव में लाखों की लागत से बना आरआरसी सेंटर,,यह बताई गई वजह

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन विकास खंड के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में लाखों रुपये की लागत से बना आरआरसी सेंटर रास्ता खराब होने के कारण बंद है। जिससे कचरे का परिवहन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण ने रास्ता बनवाए जाने की मांग अधिकारियों से की है।
कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य गांव से एकत्र होने वाले कचरे का उचित निस्तारण कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इसके लिए सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन केंद्र तक पहुंचने का रास्ता खराब होने से इसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। बारिश में यहां तक पहुंचने का रास्ता खराब हो गया था। तबसे केंद्र तक कचरा नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते आरआरसी सेंटर फिलहाल बंद चल रहा है। केंद्र का नियमित संचालन प्रभावित होने से गांव में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।