रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
Bahraich news today। बहराइच जनपद में पदाधिकारियों ने आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बहराईच आगमन पर उन्हें सामूहिक ज्ञापन देकर जनपद में जल स्रोतों पर बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की मांग की।
रूल ऑफ लॉ सोसाइटी (अवध क्षेत्र) संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने उप मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देकर अवगत कराया कि जनपद के अधिकांश ग्राम समाज व सरकारी जमीन में स्थित तालाब,पोखरा, जलाशय व झीलों पर अतिक्रमण कर भू माफियायों द्वारा अवैध निर्माण लगातार कराया जा रहा है या फिर खेती किसानी की जा रही है जिसके चलते तराई का जल स्तर घट रहा है और खेती किसानी में भी बाधा पहुच रही है ।सोसाइटी से जुड़े पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जलाशयो पर हो रहे लगातार अतिक्रमण में राजस्व विभाग व प्रशासनिक कर्मियों, अधिकारियों की भी मिलीभगत रहती है ऐसे में यदि अतिक्रमण रोकने हेतु प्रभावी कदम न उठाया गया तो हालात भयावह होंगे और कृषि उत्पादकता पर भी इसका असर पड़ेगा।
उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने वाले लोगो मे प्रमुख रूप से किसान परिषद संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ,सोसाइटी उपाध्यक्ष डॉ पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट ,संविधान विशेषयज्ञ अनिल त्रिपाठी, संयोजक प्रमोद सिंह चौहान, मंत्री आलोक शुक्ल,पर्यावरणविद संजय श्रीवास्तव,शशांक सिन्हा, जयचंद सोनी ,समाज सेवी सौरभ तिवारी,पर्यावरणविद शिव पूजन सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को जल स्रोतों को अवैध कब्जाधारियों से कब्जा मुक्त कराए जाने हेतु प्रभावी प्रशासनिक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया।






