नवरात्र के अवसर पर खेले जाने वाले गरबा नृत्य की रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने जमकर तारीफ की। दरअसल रूस के राजदूत ने गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित गरबा महोत्सव में गरबा खेला तो उनको यह काफी पसंद आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गरबा नृत्य की रूस के राजदूत ने जमकर तारीफ की।
Ani से मिली जानकारी के अनुसार रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित गरबा महोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रूस के राजदूत ने कहा कि उन्होंने पहली बार गरबा खेला और यह उन्हें बहुत पसंद आया। उन्होंने गरबा महोत्सव की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा महोत्सव है।





