
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री की नेता सोनिया गांधी ना होकर वसुंधरा राजे सिंधिया उनकी नेता है ।
अशोक गहलोत ने यह दिया था बयान
बता दे आपको राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि भाजपा द्वारा उनके विधायकों को खरीदने का प्रयास किया गया था मगर राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की वजह से उनकी सरकार बच गई है। इसी बयान पर आज कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
सचिन पायलट ने कही यह बात
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बयान पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी। आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए।






