दुःखद : 12 वी की छात्रा ने पेप्सी के धोखे में पी लिया तेजाब,,उपचार के दौरान मौत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम जहाटोली में कक्षा 12वीं की छात्रा ने पेप्सी के धोखे में तेजाब पी लिया परिवारीजन आनंन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसा कलार ले गए। छात्रा की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के मामा कुलदीप महाराज ने बताया कि मृतक छात्रा प्रिया शुक्ला पुत्री स्वर्गीय रमन शुक्ला निवासी जहाटौली उनकी भाजी थी। दो भाइयों में अकेली बहन थी आपस में एक दूसरे के प्रति अच्छा प्रेम भाव था लेकिन प्रिया शुक्ला मानसिक रूप से कमजोर थी उन्होंने बताया कि पेप्सी की बोतल में तेजाब रखा था जिसे पेप्सी समझकर प्रिया ने पी लिया। जानकारी लगते ही परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा प्रिया शुक्ला की मृत्यु की खबर गांव में लगते ही कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सिरसा कलार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। किसी प्रकार का वाद विवाद न होने के चलते शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुठौद रामू दुबे, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सरसेला, ग्राम प्रधान योगेश कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे। मृतका के पिता रमन शुक्ला की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है।

Leave a Comment