पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़
Barabanki news today । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद से एक बहुत ही दुःखद घटना प्रकाश में आई है। यहाँ पर सवारियों को लेकर जा रही एक रोडवेज बस पर अचानक पेड़ गिर गया जिससे बस पर सवार कई यात्री दब गए । स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को निकाला तब तक पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।
बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार आज एक रोडवेज की बस लगभग 60 यात्रियों को लेकर बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। अभी बस हरख चौराहे के पास ही गुजर रही थी तभी बस के सामने जानवर आ गया जिसे बचाने के प्रयास में बस वहां लगा बरगद का भारी भरकम पेड़ से टकरा गई और पेड़ बस पर गिर पड़ा जिससे बस में सवार कई यात्री इसकी चपेट में आकर दब गए। अचानक हुई इस घटना से वहाँ चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया जिसमे 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों के नाम
मृतकों में ado जूही सक्सेना ado मीना श्रीवास्तव, शिक्षा मल्होत्रा टीचर रकीबुल निशा चालक संतोष सोनी के रूप में हुई है।
सीएम योगी ने जताया शोक,आर्थिक मदद

हैदरगढ़ में हुई इस घटना पर @myogiadityanath ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को ₹05 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।




