उत्तरी नाइजीरिया से एक बड़ी दुःखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी नाइजीरिया में एक नौका पलटने से बच्चों समेत 103 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नौका सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया जिसमें 103 लोगों की मौत हो गई । प्रभासाक्षी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी नाइजीरिया में हुई इस दुखद घटना के संबंध में पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयी ने जानकारी देते हुए बताया कि नौका क्वारा राज्य के पटेगी जिले में नाइजर नदी में सोमवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हुई और इस घटना में अभी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है । प्रभासाक्षी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 100 लोगों को अभी तक बचाया गया है तो वहीं स्थानीय प्रमुख अब्दुल गाना लोकपाड़ा ने कहा नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे उसमें करीब 300 लोग सवार थे नौका पानी के अंदर एक बड़े लट्ठे से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई।




