दुःखद खबर : नहीं रहे गजोधर भैया,,, उपचार के दौरान देश के मशहूर हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन

बुधवार की सुबह एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आई है। खबर के अनुसार पिछले एक महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज करवा रहे देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके निधन की पुष्टि परिजनों ने की है।

nSvbW69OT5c

File foto


उल्लेखनीय है कि देश के जाने माने हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव बीती 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के एम्स अस्पताल में बीते 10 अगस्त से उपचार करवा रहे गजोधर भाई के लिए बीच बीच में ऐसी खबरें भी आ रही थी कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। मगर आज सुबह आयी इस मनहूस खबर ने उनके प्रशंसकों को भी उदास कर दिया। ani के अनुसार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में निधन हुआ। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें10 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

Leave a Comment