
Ambedkar nagar news today । उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद से सोमवार की सुबह एक बहुत ही दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह तड़के एक तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे टैंकर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि इस घटना में पिकअप चालक की दर्दनाक मौत हो गई जिस चालक की मौत हुई है उसकी 6 दिन बाद शादी होने वाली थी और शादी के पहले दूल्हे की मौत से गांव में सन्नाटा फैल गया है।
यह है घटना
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औरंगनगर के रहने वाले नरसिंह यादव के बेटे मनोज खुद की पिकप चलाता था। बताया जा रहा है कि 6 दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। आज सुबह मनोज पिकप में सब्जियां लादकर शाहजदपुर थोक मंडी के लिए निकला था। अभी वह कसेरवा गांव के पास ही पहुंचा था तभी उसकी पिकप आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिकप चालक बहुत तेज गाड़ी चला रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे मनोज के शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।






