Pratik yadav no more। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बुधवार की सुबह एक बहुत दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है । उनके निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई । 38 वर्ष की आयु में प्रतीक यादव का निधन होने से सभी स्तब्ध है। वह उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की पति थे।
बता दे आपको प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी अलर्ट रहते थे वह उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। आज सुबह उनके निधन की सूचना मिली। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी घर पर अचानक तबीयत खराब हुई और आनंन फानन में उनको सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर उनका निधन हो गया।
आधिकारिक बयान-
- घटना क्रम -मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिविल अस्पताल के निदेशक ने बताया कि प्रतीक यादव का ड्राइवर सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की भैया की तबियत ख़राब हो गई है -जब डॉक्टर घर पर पहुंचे तो बॉडी में कुछ नहीं था -बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉटडेड बताया गया -बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया क्योंकि सस्पेक्टेड पॉइज़िंगनिग का मामला लगा -लिहाजा पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया।
पैनल की देखरेख में होगा पोस्टमार्टम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतीक यादव के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है जहां पर उनके डॉक्टरों की पैनल की देखरेख में पोस्टमार्टम होगा।
सीएम योगी ने व्यक्त की शोक संवेदना

खबर अपडेट हो रही है




